प्रियंका गांधी ने यूपीएससी के सर्टिफिकेट सिस्टम और इसकी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार पर बोला हमला

नई दिल्ली दस्तावेजों में फर्जीवाड़े के आरोपों से घिरी ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ यूपीएससी ने दिल्ली क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज करा दी है। ऐसे में पूजा खेडकर के फर्जी सर्टिफिकेट सहित अन्य विवाद को लेकर यूपीएससी की सर्टिफिकेट सिस्टम सवालों के घेरे में है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपीएससी के सर्टिफिकेट […]

शपथ लेने के दौरान शशि थरूर ने जय संविधान कहा इस मामले को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान सामने आया

नई दिल्ली लोकसभा में सांसद पद की शपथ लेने के दौरान शशि थरूर ने जय संविधान कहा, जिसके बाद स्पीकर ने उन्हें टोक दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने जब इसका विरोध किया तो स्पीकर ने उन्हें भी सख्ती से चुप करा दिया। इस पूरे मामले पर अब प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान सामने आया है। प्रियंका […]

प्रियंका गांधी ने ‘नीट-यूजी’ सहित राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर मोदी सरकार को घेरा

नई दिल्ली कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘नीट-यूजी' सहित राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर रविवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इसने पूरी शिक्षा प्रणाली को ‘‘माफिया'' और ‘‘भ्रष्टाचारियों'' के हवाले कर दिया है। कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी के ठीक एक दिन पहले, केंद्रीय […]

राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी, अब प्रियंका वायनाड से लड़ेंगी, इस पर भाजपा हमलावर, कहा, कांग्रेस नेहरू परिवार का ‘टूल’

तिरुवनंतपुरम राहुल गांधी ने अपनी जीती हुई दोनों सीटों में से वायनाड को छोड़ दिया है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह जानकारी दी और इसके साथ ही उन्होंने उपचुनाव के लिए वायनाड से प्रियंका गांधी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस के इस फैसले के बाद भाजपा हमलावर […]

कांग्रेस ने वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है, पति रॉबर्ट वाड्रा ने बधाई दी

नई दिल्ली कांग्रेस ने वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। इस पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने बधाई दी है तो खुद के भी संसद पहुंचने की इच्छा एक बार फिर जाहिर कर दी। उन्होंने कहा, 'प्रियंका गांधी मुझसे पहले संसद में होंगी। जब भी सही समय होगा, […]

अब प्रियंका लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? राहुल की 2 सीटों से जीत के बाद अब रास्ता साफ है

नईदिल्ली आम चुनाव के नतीजों की घोषणा के साथ ही अब ये सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सांसद बनेंगी? ऐसा सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि राहुल गांधी इस बार दो क्षेत्रों से चुनाव जीते हैं- रायबरेली और वायनाड से. संवैधानिक रूप से राहुल गांधी को एक […]

प्रियंका गांधी ने कुल्लू और मंडी में पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में जनसभाएँ की और ताबड़तोड़ प्रचार किया

मंडी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कुल्लू और मंडी में पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में जनसभाएँ की और ताबड़तोड़ प्रचार किया। उन्होंने रोड शो भी निकला, जिसमें लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना घर बताते हैं, लेकिन जब राज्य में आपदा आई […]

मोदीजी आपको ठीक से समझ नहीं पाए, सोरेन को फर्जी केसों में जेल भिजवाया, झारखंड में बरसीं प्रियंका

गोड्डा. कांग्रेस पार्टी की महासचिव  प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को झारखंड के गोड्डा में INDIA गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे मामलों में फंसाते हुए जेल में डलवाने का आरोप लगाया। वहीं […]